भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी जारी, मौत के आंकड़े में भी….

0
6

भारत दिनांक 19 फरवरी (प्रतिनिधी)

देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इस दौरान 325 लोगों की मौत हुई है।

पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम हो गई। कल के मुकाबले नए केस में 14% की गिरावट आई है। इससे पहले कल कोरोना वायरस संक्रमण के 25,920 नए मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना के टीकों की खुराक की संख्या शुक्रवार को 174.99 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को  32 लाख से अधिक (32,92,516) खुराक दी गईं। स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष तथा इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.86 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here