नागपुर दिनांक 18 फरवरी (प्रतिनिधी)
अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक अहमद खान का नागपुर में नागपुर कांग्रेस शहर और ग्रामीण क्रिश्चियन अल्पसंख्यक सेल द्वारा सत्कार किया गया इससे पहले सुबह विमानतल पर उनका क्रिश्चियन सेल द्वारा जोरदार स्वागत किया गया
सत्कार कार्यक्रम में अहमद खान के अलावा नागपुर से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष एवं आमदार विकास ठाकरे और एम एम शेख अध्यक्ष एमपीसीसी अल्पसंख्यक सेल भी मंच पर प्रमुखता से उपस्थित थे
सत्कार कार्यक्रम में क्रिश्चियन अल्पसंख्यक सेल के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण सत्कारमूर्ति अहमद खान और आ. विकास ठाकरे के हाथो संयुक्त रुप से किया गया
इसी कार्यक्रम में होनहार खिलाड़ी निकिता जोसेफ, एम्मानुएल पीटर और महिमा सूर्यवंशी का भी सत्कार भी अतिथियों के हाथो किया गया
कार्यक्रम की सफलता के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के जॉन जोसेफ के अलावा इम्मानुएल चेलयान,मंजू पॉल,विजय डेविड,राजेश पीटर,रिचर्ड डेविड, अर्चना बेनेडिक ने अथक परिश्रम लिए और कार्यक्रम को सफल बनाया
,






