भारत दिनांक 18 फरवरी ( प्रतिनिधी)
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 25, 920 नए केस सामने आए, जिससे बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,27,80,235 हो गई है. साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3 लाख से नीचे पहुंच गई है. देश में सक्रिय मामले 2,92,092 हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 66,254 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 41,977,238 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.
साथ ही पिछले 24 घंटे में 492 लोगों की मौत हुई. अब तक 510,905 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटे में 37,86,806 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है. अब तक कुल 1,74,64,99,461 वैक्सीनेशन हो चुका है. साथ ही देश में रिकवरी रेट बढ़कर 98.12 फीसदी हो गई है.
कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2.92 लाख हुए
देश में कोरोना के मामलों में आ रही गिरावट के बाद सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है. देश में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामले घटकर के 2,92,092 रह गए हैं.






