फेसबुक पर मित्रता,नौकरी का झांसा और फिर बलात्कार

0
16

नागपूर दिनांक 13 फरवरी (प्रतिनिधी )

नागपूर के व्यक्ति ने अकोला की महिला से फेसबुक पर मित्रता की और फिर नौकरी लगाने का झांसा देकर नागपुर बुलाकर महिला से दुष्कर्म करने की घटना उजागर हुई

पीड़िता 33 वर्षीय अकोला निवासी है। आरोपी गोपाल शंकर पंधरे (32) नागपुर निवासी है। फेसबुक पर दोनों के बीच पहले िमत्रता हुई और बाद में प्रेम संबंध स्थापित हुए। जिसके चलते आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का वादा करने के साथ उसे नौकरी लगा देने का भी भरोसा दिलाया।

झांसे में आई पीड़िता फरवरी 2021 और 23 मार्च 2021 को नागपुर आई और इस दौरान गोपाल ने उससे दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने गोपाल पर शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। मामला थाने गया।  प्रकरण दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here