नागपुर दिनांक 8 फरवरी ( महानगर प्रतिनिधी)
विवादित संपत्ति के मामले में दो डेवलपरों ने बिल्डर एन. कुमार को 2.50 करोड़ रुपए से चूना लगा दिया। प्रकरण उजागर होने पर बजाज नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। मामला करोडों के लेन-देने से जुड़ा होने के कारण क्राइम ब्रांच की आर्थिक विंग को इसकी जांच सौंपी गई है।
ढाई करोड़ में कंपनी के नाम की थी लीज की जमीन
शिकायतकर्ता बिल्डर नंदकुमार खाटूमल हरचंदानी (66), बैरामजी टाउन निवासी है। आरोपी डेवलपर्स मो. आरिफ अब्दुल शकूर (67), रंगूनवाला गैलेक्सी, जाफर नगर और परीक्षित अलबर्ट, केटी नगर, काटोल रोड निवासी है। जानकारी के अनुसार मौजा अजनी स्थित खसरा नं.-16 सिटी सर्वे नं.-900 में 0.81 हेक्टर जमीन है, जो काफी साल पहले दीनदयाल देशराज नामक व्यक्ति को लीज पर दी गई थी।
दीनदयाल की मृत्यु के बाद रासेकर नामक व्यक्ति ने जमीन पर बतौर वारिस देशराज की पत्नी और उसके पांच बेटियों के नाम चढ़ा दिए, लेकिन जमीन को डेवलप करने का अधिकार आरिफ और प्रतिभा को दिया था। एन. कुमार ने आरिफ और प्रतिभा को 2.50 करोड़ रुपए देकर जमीन अपनी कंपनी के नाम की।
आरोपियों ने 8.50 करोड़ में दूसरे को दे दी
यह बात प्रतिभा का बेटा परीक्षित भी जानता था, लेकिन प्रतिभा की मृत्यु के बाद उसने आरिफ के साथ िमलकर जमीन विवादित तथा अतिक्रमित होने की अफवाह फैलाई और िकसी परिचित को 8 करोड़ 50 लाख रुपए में दे दी। इससे एन. कुमार को ढाई करोड़ रुपए का चूना लग गया। इस बारे में पता चलने पर मामले की शिकायत की गई। बजाज नगर थाने में आरिफ और परीक्षित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच की आर्थिक विंग को सौंपी दी गई ही






