होम लोन दिलाने का झांसा और 46 लाख….

0
10

नागपुर दिनांक 7 फरवरी (महानगर प्रतिनिधी)

विज्ञापन एजेंसी के संचालक को लाेन दिलाने का झांसा देकर लाखांे रुपए से चूना लगा दिया गया। बजाज नगर थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। रामेश्वरी निवासी दिनेश मारशेट्टीवार विज्ञापन एजेंसी का संचालक है। दिनेश को होम लोन की जरूरत थी। इसके लिए उसने आरोपी रोहित भैयाजी माडवार (45), हुड़केश्वर निवासी से संपर्क िकया।

दोनों की मुलाकात काचीपुरा में श्रीराम तेंदुलकर के दफ्तर में हुई। रोहित ने दिनेश को बताया कि संबंधित बैंक के अधिकारियों से अच्छी पहचान है। साढ़े चार करोड़ का लोन मंजूर करवा सकता है।

झांसे में आए दिनेश ने रजिस्टर्ड लोन एग्रीमेंट बनाया। उसके बाद दिनेश ने नकद 14 लाख 8 हजार 500 रुपए रोहित को दिए। इस बीच मोबाइल में रोहित ने दिनेश को लोन मंजूरी का संबंधित बैंक का पत्र और लोन की रकम के तीन फर्जी चेक दिखाए।

संपत्ति नाम कर दी :

दिनेश ने रोहित के नाम पर अपनी विविध तीन संपत्तियां कर दीं। इसके लिए 32 लाख 4 हजार 200 रुपए की स्टॉम्प ड्यूटी भी भरी। जब दिनेश को ठगे जाने का एहसास हुआ, तो उसने रोहित के नाम की संपत्तियां रद्द कर दी, लेकिन इससे उसे कुल 46 लाख 12 हजार 700 रुपए का चूना लग गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here