नागपूर दिनांक 5 फरवरी ( महानगर प्रतिनिधी)
नागपुर शहर में एक तरफ जहां महापौर की संकल्पना वंदे मातरम बगीचे का भूमिपूजन किया गया जिसमे केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी सहित नागपुर के अनेक मान्यवर उपस्थित थे वही नागपुर शहर के सारे बगीचे बंद रखने से नागरिकों में रोष व्यक्त किया जा रहा है
बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते महानगरपालिका ने शहर के सभी बगीचे बंद करने का निर्णय किया था। पर महाराष्ट्र सरकार की नई गाइडलाइन आने के बाद ग्रामीण में जहां बगीचे खोल दिए गए हैं वहीं शहर में बगीचे अभी भी बंद है, शहर में जहां एक तरफ दुकानें, मॉल ,मंदिर सहित लगभग सभी अनलॉक है और पूरी क्षमता के साथ खुले रहने को अनुमती है वही सिर्फ बगीचों को बंद रखने का निर्णय समझ से परे है और नागपूर वासियों द्वारा तीव्र रोष व्यक्त किया जा रहा है
बगीचे में बुजुर्ग,महिलाएं और युवाओं द्वारा ग्रीन जिम और अन्य साधनों का उपयोग कर कसरत की जाती है , वही कुछ लोग वॉकिंग कर अपनी सेहत दुरुस्त रखते हैं इनमें ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों का समावेश है
इसी के साथ बच्चों द्वारा बगीचे में झूले,स्लाइड्स और अन्य क्रीड़ा साहित्यों द्वारा मनोरंजन के साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास का कार्य किया जाता है






