29 मार्च को खोब्रामेंढ़ा-हेटालकसा जंगल परिसर में हुई भीषण मूठभेड़ में पुलिस ने बड़े नक्सली भास्कर समेत 5 नक्सलियों को ढेर किया था,वही 4 से 5 नक्सली घायल हो गए थे.
पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब रामनटोला निवासी किशोर ऊर्फ गोंगुल ऊर्फ सोबु घिसु कवडो (38) को गंभीर रूप से घायल अवस्था में हिरासत में लिया गया
पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया हिरासत में लेने के बाद उसे इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है ,उसके पैर में गोली लगी थी
नक्सली किशोर का 22 मुठभेड़, 8 हत्या, 6 आगजनी तथा 6 अन्य हिंसक अपराधो में समावेश था






