भारत में आज नए कोरोना मरीजों की संख्या में कमी,मौत का आंकड़ा….

0
12

भारत दिनांक 4 फेब्रुवारी (प्रतिनिधी)

देश में कोरोना संक्रमण के आज 1,49,394 नए मामले सामने आए हैं। कल यानी गुरुवार के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में आज 13 फीसद की कमी देखने को मिली है। बता दें कि कल कोरोना के 1,72,433 नए मामले सामने आए थे।

बीते 24 घंटे में कोरोना से 1,072 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, इस दौरान 2,46,674 लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 14,35,569 हो गए हैं। डेली पाजिटिविटी रेट भी घटकर 9.27% हो गया है। वहीं, कुल मृतकों का आंकड़ा 5,00,055 पहुंच गया है।

भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,11,666 सैंपल टेस्ट किए गए थे। वहीं, कल तक कुल 73,58,04,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here