नागपूर दि 2 फरवरी (प्रतिनीधी ) :
नागपुर जिले में कोरोना से मौत के आंकडे में कमी आज भी जारी रही वही नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई हालांकी कोरोना टेस्ट की संख्या कल के मुकाबले ज्यादा रही
शहर में आज कोरोना संक्रमण में मामूली कमी दर्ज की गई है वही मौत का आंकडे में भी मामूली कमी रही,वही ग्रामीण में नए कोरोना मामले मे बडी बढ़ोतरी दर्ज की गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 8942 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 6316+ ग्रामीण 2626) जिसमे 1859 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 1020+ ग्रामीण 728+ जिले के बाहर 111 का समावेश है) वही आज 7 मौत हुई जिसमे शहर में 6 और जिले के बाहर के 1व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 4150 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई,जिले में अब कुल 20452 एक्टिव मरीज है






