नागपुर दिनांक 27 जनवरी (शहर प्रतिनिधी)
नागपूर में आज फिर तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई और फिर से नागपुर शीतलहर की चपेट में आने लगा है ,मौसम विभाग ने अगले 48 घंटो के येलो अलर्ट जारी किया है
पिछले 3 दिन में नागपुर में तापमान में 7 डिग्री से ज्यादा की कमी दर्ज की गई, नागपुर में तापमान 8 डिग्री के पास पहुंच गया है ,आज का तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया जिससे दिन में भी ठंड का जोरदार असर देखा जा रहा है ,लोगों ने गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल लिए है
उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हिम वर्षा जारी है इसका असर विदर्भ के तापमान पर भी दिखाई देने लगा है






