इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लोगो को धमकाया, पोलीस ने घर में घुसकर…..

0
12

नागपुर दिनांक 24 जनवरी (शहर प्रतिनिधि)

गाली-गलौज कर इंस्टाग्राम पर लोगों को धमकाना एक सब्जी विक्रेता को उस समय महंगा पड़ गया, जब पुलिस उसे घर में घुसकर दबोच लिया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी भरतवाडा रोड तलमले ले-आउट निवासी सब्जी विक्रेता कालू उर्फ नंदकिशोर गौर (28) है। कालू के खिलाफ मारपीट करने के भी मामले कलमना थाने में दर्ज हैं।

 

सोशल मीडिया पर छाए रहना चाहता था

कालू ने गत दिनों फिल्मी स्टाइल में इंस्टाग्राम पर लाइव लोगों को गाली-गलौज और धमकाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। हालांकि कालू का इरादा इस प्रकार की दहशत फैलाकर सोशल मीडिया पर छाए रहना था, लेकिन वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग और धमकी भरा संदेश होने से क्राइम ब्रांच के यूनिट क्र.-4 की टीम ने कालू को उसके घर में घुसकर दबोच लिया। इसके बाद उसे कलमना पुलिस के सुपुर्द िकया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here