नागपुर दिनांक 23 जनवरी (महानगर प्रतिनिधी)
नागपुर में हुए युवतियों के अर्धनग्न डांस शो की गूंज नागपुर ही नही पूरे महाराष्ट्र में सुनाई दी, आज पुलिस ने फिर से इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया,इससे पूर्व शनिवार को 3 लोगो को गिरफ्तार किया गया था, इस प्रकरण में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है
नागपुर जिले के उमरेड तहसील के अंतर्गत आने वाले बाह्मनी गांव में युवतियों द्वारा अर्धनग्न डांस करने का वीडियो सामने आते ही खलबली मच गई थी, नागपुर के आर्केस्ट्रा द्वारा यह आयोजन किया गया था
वीडियो के प्रसारित होते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने हरकत में आते हुए गांव में जाकर कार्रवाई की और इस प्रकरण में 3 लोगों को गिरफ्तार किया था
आर्केस्ट्रा का आयोजन करने वाले नागपुर से है और अर्धनग्न डांस करने वाली युवतियां और युवक परप्रांतीय होने की जानकारी सामने आई थी






