पीवी सिंधू ने जीता सैयद मोदी इंटरनेशनल का वुमेंस सिंगल्स का खिताब, मालविका को मिली हार

0
13

नागपुर दिनांक 23 जनवरी (प्रतिनिधी)

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को यहां नागपूर की युवा मालविका बंसोड़ को सीधे गेम में हराकर सैयद मोदी इंटरनेशल बैडमिंटन टूर्नामेंट का दूसरी बार महिला एकल खिताब जीता। कोविड-19 के कई मामलों के कारण कई शीर्ष खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में हो रहे इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय सिंधू को एकतरफा फाइनल में मालविका के खिलाफ 21-13 21-16 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।

पीवी सिंधू ने फाइनल में सिर्फ 35 मिनट में जीत दर्ज की। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का यह दूसरा सैयद मोदी खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2017 में भी इस बीडब्लयूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब जीता था

नागपुर की मालविका के लिए फाइनल में पहुंचना भी बड़ी उपलब्धि है और उन्होंने इसी टूर्नामेंट में स्टार खिलाड़ी साइन नेहवाल को हराकर सनसनी मचा दी थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here