नागपुर की मालविका की ऊंची छलांग,फाइनल में जगह बनाई,पीवी सिंधू से होंगा मुकाबला

0
13

नागपुर दिनांक 22 जनवरी ( प्रतिनिधी)

बीडब्ल्यूएफ सुपर 350 सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट (Syed Modi International Tornament) में नागपूर की मालविका बंसोड (Malvika Bansod) फाइनल राउंड में पहुंच गई है.

दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है. सिंधु की विरोधी रूस की एवगेनिया के रिटायर हर्ट होने से सिंधु को आसामी से अगले राउंड में जगह मिली.

वहीं दूसरी ओर नागपूर की मालविका बंसोड (Malvika Bansod) भी फाइनल राउंड में पहुंच गई है, अब यह दोनों स्टार फाइनल में आमने-सामने होंगी. मालविका ने इंडिया ओपन में सायना नेहवाल को मात दी थी.

इससे पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स के एक घंटे पांच मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की छठी वरीय प्रतिद्वंद्वी को 11-21 21-12 21-17 से पराजित किया था.

दूसरी ओर मालविका ने वहां भी हमवतन आकर्षि कश्यप को 21-11 21-11 से मात दी थी और सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here