नागपुर में नए कोरोना मामलों में बड़ी बढ़ोतरी, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

0
12

नागपूर दि 20 जनवरी (प्रतिनीधी ) : 

शहर के साथ ही आज ग्रामीण में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार में बड़ा उछाल आया है नागपूर में कोरोना की तेज रफ्तार अब बेकाबू हो रही है इसी के साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है

नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटो में कल के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी वही कोरोना टेस्ट की संख्या में कल के मुकाबले बढ़ोतरी रही

आज शहर में नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई वही ग्रामीण में मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई

पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 13,848 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 10017+ ग्रामीण 3831) जिसमे 4428 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 3186+ ग्रामीण 1153+ जिले के बाहर 89 का समावेश है) वही आज 6 मौत हुई जिसमे शहर में 3 और जिले के बाहर के 1 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 2 मौत हुई। 1985 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है

नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई,जिले में अब कुल 18679 एक्टिव मरीज है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here