नागपूर दि 18 जनवरी (प्रतिनीधी ) :
नागपूर में कोरोना की तेज रफ्तार आज भी जारी रही, जिले में आज 2400 से ज्यादा नए मरीज मिले वही मौत के मामले में आज राहतभरा दिन रहा है
नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटो में कल के मुकाबले मामूली कमी वही कोरोना टेस्ट की संख्या में कल के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी रही
आज शहर में नए मरीजों की संख्या में लगभग कल के बराबर रही वही ग्रामीण में मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 11,296 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 7603+ ग्रामीण 3393) जिसमे 2407 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 1965+ ग्रामीण 393+ जिले के बाहर 49 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 756 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई,जिले में अब कुल 14296 एक्टिव मरीज है






