नागपुर दिनांक 18 जनवरी ( महानगर प्रतिनिधि)
साईं कृपा सोसायटी नरेंद्र नगर निवासी प्रफुल्ल साबळे ( उम्र 31 वर्ष ) यह हमेशा की तरह काम खत्म कर दोपहिया से अपने घर लौट रहे थे
बजाज नगर हद में क्रेजी कैसल के सामने उनकी दोपहिया अचानक स्लिप हो गई, दोपहिया स्लीप होते ही वह सड़क पर गिर पड़े और वह गंभीर रूप से घायल हो गए
प्रफुल्ल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, तेज गति से गाड़ी चलाने और दोपहिया स्लिप होने से प्रफुल्ल को अपनी जान गवानी पड़ी






