भारत में कोरोना के मामले में मामूली कमी, इतने नए मरीज और इतनी मरीजों की हुई मौत

0
12

भारत दिनांक 17 जनवरी (प्रतिनिधी)

पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के 2.58 लाख नए केस आए हैं जो बीते दिन की तुलना में कम हैं। इससे पहले रविवार को 2.71 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में कोरोना के ऐक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 16 लाख से ज्यादा हो गया है।

जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल कोरोना के ऐक्टिव मरीज 16 लाख 56 हजार 341 तक पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट भी कम होकर 94.27 प्रतिशत तक आ गई हैं।

ऐक्टिव मरीजों का आंकड़ा देश में अब तक आए कुल मामलों का 4.43 प्रतिशत हो गया है। हालांकि, बीते एक दिन में कोरोना से 1 लाख 51 हजार 740 मरीज ठीक भी हुए हैं।

फिलहाल देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 8 हजार 209 मामलों की पुष्टि हुई है जो कल की तुलना में 6.02 प्रतिशत ज्यादा है। दैनिक संक्रमण दर 19.65 फीसदी पहुंच गई है।

वहीं एक दिन में कोरोना से 385 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 86 हजार 451 हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here