पंजाब में कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों का एलान किया,चन्नी चमकौर साहिब से तो सिद्धू……

0
15

भारत दिनांक 16 जनवरी ( प्रतिनिधी)

कांग्रेस ने आगामी पंजाब चुनावों में 86 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से मैदान में उतरेंगे।

सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला चुनाव मैदान में होंगे। प्रताप सिंह बाजवा कादियां से मैदान में उतरेंगे। अमित विज को पठानकोट और अरुणा चौधरी को दीनानगर से मैदान में उतारा गया है।

इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को देर रात तक टिकटों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए मंथन होता रहा लेकिन पांच नामों पर सहमति नहीं बन पाई।

पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन हुआ। पंजाब के सभी दिग्गज नेताओं ने सोनिया गांधी के सामने अपनी बात रख दी है। लगभग 20 सीटों पर अपने-अपने समर्थकों को एडजस्ट कराने के चक्कर में सिद्धू और चन्नी अपना विरोध जता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here