भारत दूसरी पारी में 198 रन पर ऑलआउट, पंत ने जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका को 212 रन का लक्ष्य 

0
15

Cape Town के Newlands में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज़ के निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 198 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया. भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 139 गेंदो में छह चौकों और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 100 रन बनाए. वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए Marco Jansen ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में करियर की चौथी सेंचुरी लगाई। पिछली सेंचुरी पंत ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई थी। इसके अलावा वह सिडनी के मैदान पर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। वहीं, पहला शतक पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में केनिंग्टन ओवल में लगाया था।

पंत दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर भी बन गए। महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगाकारा भी अफ्रीकी मैदान पर कभी शतक नहीं लगा पाए। धोनी का दक्षिण अफ्रीका में उच्चतम स्कोर 90 रन और संगाकारा का 89 रन था। ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here