बेकाबू कोरोना! नागपुर में 2 हजार से ज्यादा नए मरीज ,एक की मौत

0
18

नागपूर दि 13 जनवरी (प्रतिनीधी ) : 

पिछले कुछ से जारी कोरोना की तेज रफ्तार में आज फिर बड़ा उछाल आया है और ये आंकड़े रिकॉर्ड बनाने के साथ अब भयावह हो रहे है,आज शहर में कोरोना से 1 मौत दर्ज की गई

नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटो में कल के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी रही वही कोरोना टेस्ट की संख्या में भी बढ़ोतरी रही

आज शहर में नए मरीजों की संख्या बढी वही ग्रामीण में भी मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी रही

पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 13693 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 10329 + ग्रामीण 3364) जिसमे 2086 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 1589+ ग्रामीण 434+ जिले के बाहर 63 का समावेश है) वही आज 1 मौत हुई जिसमे शहर में 1 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 477 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है

नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई,जिले में अब कुल 7303 एक्टिव मरीज है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here