ओला चालक से मारपीट कर मोबाइल तोड़ा,नगदी लूटी

0
19

दो महिलाओं सहित तीन परप्रांतियों ने ओला चालक पर हमला कर उससे मारपीट की और नकदी छीनकर फरार हो गए। अजनी थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बुकिंग कर आयचित मंदिर के पास बुलाया :

पीड़ित मानकापुर स्थित उत्थान नगर निवासी ओला चालक करण केशवराव पुनकर (39) है। करण को बुकिंग आई थी। आयचित मंदिर के पास से दो महिला और एक पुरुष कार में सवार हुए। उन्हें नरेंद्र नगर से शताब्दी चौक के बीच जाना था।

हिंदी-मराठी की जगह किसी अन्य भाषा में बात कर रहे थे : तीनों नशे में थे। हिंदी और मराठी भाषा को छोड़कर किसी अन्य भाषा में तीनों बात कर रहे थे, जो करण के समझ नहीं आ रही थी। वे करण को कार तेज रफ्तार चलाने के लिए बोल रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। तैश पर आकर उन्होंने चाकू की नोंक पर करण को डराया, धमकाया और उसका मोबाइल तोड़ने के बाद उसकी लात-घूंसों से करण की पिटाई कर दी। पश्चात करण से दो हजार रुपए नकद छीन कर भाग गए।

खंगाले जा रहे फुटेज : आरोपियों में एक 45 वर्षीय महिला है। वह साड़ी पहनी थी। शेष दो में एक लड़का और लड़की है। आरोपियों की तलाश में जिस मार्ग से वह गए उस मार्ग के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उप-निरीक्षक प्रशांत देशमुख जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here