पीएम मोदी ने जताया दुख : नागपूर के Covid अस्पताल में आग लगने के 4 लोगों की मौत

0
11

महाराष्ट्र (Maharashtra) में नागपुर के एक अस्पताल में शुक्रवार को आग (Fire Broke Out In Nagpur Covid Hospital) लगने से लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Express Condolences) ने दुख जताया.

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट किया, ‘नागपुर के अस्पताल में आग लगने की घटना से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं. इस घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

नागपुर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट अविनाश ने बताया कि हॉस्पिटल से 3 शवों को निकाला गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों का इलाज किया जा रहा है.

वहीं नागपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (NMC) के चीफ फायर ऑफिसर राजेंद्र ने बताया कि आग हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर आईसीयू के पास एसी यूनिट में लगी थी. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. आग को दूसरे फ्लोर से आगे बढ़ने नहीं दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here