धुआंधार बारिश के बाद नागपुर में आज खिली धूप

0
14

 नागपुर दिनांक 12 जनवरी (प्रतिनिधि) 

नागपुर में कल हुई धूआधार बारिश के बाद आज धूप खिली,तापमान में ठंडक बरकरार है और मौसम के पुनः करवट लेने का अनुमान जताया जा रहा है

सुबह से बादल छाए रहने के बाद रिमझिम बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। बारिश के बाद धूप खिली है तापमान आैर कम हुआ है। दिन का तापमान सामान्य से नीचे आने से मौसम में नमी बनी हुई है, लेकिन अधिकतम तापमान में आैर कमी आने की उम्मीद नहीं है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे आैर एक-दो जगह हल्की बारिश होने की संभावना हैै। बुधवार से मौसम खुलेगा और अधिकतम तापमान में इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बादलों के कारण नमी बरकरार रहेगी। बुधवार को धूप खिलेगी आैर दिन के तापमान में 3-4 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, लेकिन रात को ठंड महसूस नहीं होगी।

नागपुर से सटे जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बादलों के कारण हवा की रफ्तार थमी हुई है। बादल होने से फिलहाल ठंड की चुभन नहीं रही। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here