अस्पताल में फूटा कोरोना बम,मिले 70 मरीज,10 डॉक्टर पॉजिटिव

0
12

महाराष्ट्र दिनांक 10 जनवरी (प्रतिनिधी)

महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के पुणे में एक हॉस्पिटल में कोरोना (corona cases in maharashtra) के करीब 70 केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज और सेसून जनरल हॉस्पिटल के 70 कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं, इनमें 10 डॉक्‍टर्स भी हैं.

अस्‍पताल ने कहा है कि सभी मरीजों की हालत ठीक है. इनमें से किसी को भी कोई गंभीर लक्षण नहीं है. ऐसी उम्‍मीद है कि ये सभी इसी हफ्ते ठीक हो जाएंगे. अस्‍पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी संक्रमित की देखभाल कर रहे हैं और इनकी आइसोलेशन का समय भी जल्‍द खत्‍म हो जाएगा. इनमें से किसी को भी कोई गंभीर लक्षण नहीं है.

वहीं महाराष्‍ट्र रेजिडेंट डॉक्‍टर्स एसोसिएशन की जनरल सेकेट्री ने अपने बयान में कहा है‍ कि संक्रमित डॉक्‍टर्स में ज्‍यादातर महिला रोग विशेषज्ञ हैं. इलाके में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने 50 से अधिक पर्यटन स्‍थलों के लिए आदेश जारी किए हैं.

जिला अधिकारी ने कहा कि जिले के मावल, हवेली, मुलशी, अंबेगांव, जुन्‍नार, वेल्‍हा और बजोर में पर्यटन स्‍थलों पर धारा 144 लागू कर दी गई है. इस समय 28,000 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 16,000 केस पुणे नगर निगम सीमा में ही हैं. पुणे में कोरोना केसों में नए मामलों की रफ्तार कुछ कम हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here