नागपूर दि 9 जनवरी (प्रतिनीधी ) :
पिछले कुछ से जारी कोरोना की तेज रफ्तार आज भी जारी रही और इसमें बड़ी बढ़ोतरी देखी गई और ये आंकड़े अब प्रशासन की चिंता बढ़ाने लगे है
नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटो में कल के मुकाबले तेज बढ़ोतरी रही हालांकि कोरोना टेस्ट की संख्या में भी बढ़ोतरी रही
आज शहर में नए मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी रही वही ग्रामीण में मरीजों की संख्या में कमी रही
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 10767 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 7571 + ग्रामीण 3196) जिसमे 832 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 723+ ग्रामीण 80+ जिले के बाहर 29 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 96 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई,जिले में अब कुल 3345 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 2871,ग्रामीण में 441 और जिले के बाहर के 33 का समावेश है






