महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 41 हजार से अधिक नए कोरोना केस, इतने मरीजों की मौत

0
11

महाराष्ट्र दिनांक 8 जनवरी (प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिसके चलते उद्धव ठाकरे सरकार ने और कड़े नियम लागु करते हुए नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) का ऐलान कर दिया है।

इसी बीच राज्य में के 41 हजार से अधिक मामले सामने आए है। जबकि 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुंबई में लगातार तीसरे दिन 20 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 133 संक्रमित मिले हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

राज्य में बीते 24 घंटे में 41,434 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 13 लोगों की मौत दर्ज की गई है। राज्य में नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 68,75,656 और मृतकों की संख्या 1,41,627 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 9,671 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 65,57,081 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल में राज्य में 1,73,238 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 95.37 और डेथ रेट 2.05 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं 8,45,089 होम क्वारंटाइन और 1,851 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here