भारत में लॉकडाऊन का नया दौर शुरू, इस राज्य में सिनेमा हाल ,स्विमिंग पूल बंद,ऑफिस में आधे कर्मचारी

0
18

भारत दिनांक 2 जनवरी (विशेष प्रतिनिधि)

देश में कोरोना के खौफ के बीच नए साल का आगाज हुआ है। वहीं पूरी-पूरी आशंका है कि कोरोना से अधिक प्रभावित राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया जाए। हरियाणा से इसकी शुरुआत हो चुकी है। यहां 12 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। साथ ही आम जनता से जुड़ी नई पाबंदियां लगा दी गई हैं।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मुताबिक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत में मॉल और बाजार शाम 5 बजे तक बंद हो जाएंगे। सार्वजनिक परिवहन, होटल, रेस्तरां, मॉल, अनाज मंडियों में प्रवेश करने की अनुमति केवल उन्हीं लोगों को है, जिनको वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र से लगातार खबर आ रही है कि उद्धव ठाकरे सरकार लॉकडाउन पर विचार कर रही है। दिल्ली, केरल, तमिनलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना ऐसा ही राज्यों की लिस्ट में शामिल हैं

हरियाणा सरकार ने शनिवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत सहित पांच जिलों में कई प्रतिबंधों की घोषणा की। ये पाबंदियां रविवार सुबह 5 बजे से लागू हो गई।

पाबंदियां 12 जनवरी सुबह 5 बजे तक लागू रहेंगी। इन पांच जिलों के सभी सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स इन 10 दिनों तक बंद रहेंगे। खेल परिसर, स्वीमिंग पूल भी बंद रहेंगे। कार्यालय 50 फीसदी की उपस्थिति के साथ काम करेंगे जबकि मॉल और बाजारों को शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति है। सरकार के आदेश में कहा गया है कि बार और रेस्तरां को 50% बैठने की क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here