फोन पर बात करते करते 7 वे माले से नीचे गिरा और…..

0
16

नागपुर दिनांक 2 जनवरी (शहर प्रतिनिधि)

फ्लैट की गैलरी में फोन पर बात करते-करते व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह 7वें माले से नीचे गिर गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक इंपीरियल सिटी, गुमगांव निवासी अनिल बबनराव झाड़े (33) बताया गया. अनिल रक्षा कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था. इमारत के सातवें माले पर परिवार के साथ रहता था.

करीब रात 8 बजे के दौरान अनिल अपने फ्लैट की गैलेरी पर फोन पर बात कर रहा था. अचानक संतुलन बिगड़ गया और नीचे गिर गए. सोसाइटी में खलबली मच गई. स्थानीय नागरिक जमा हो गए.

उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. हिंगना पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here