महाराष्ट्र दिनांक 1 जनवरी (विशेष प्रतिनिधि)
मुंबई (Mumbai) समेत महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना मरीजों (Corona Patients) की बढ़ती संख्या ने सरकार का टेंशन बढ़ा दिया है। ऐसे में सरकार सख्त लॉकडाउन लगाने की तैयारी में है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Minister Rajesh Tope) ने कहा है कि फिलहाल तुरंत लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की हालात की कड़ी निगरानी कर रही है। लेकिन स्थिति काबू से बाहर होती है तो ऑटोमेटिक रूप से लॉकडाउन लग जाएगा।
राजेश टोपे ने कहा कि अगर राज्य में 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत शुरू होती है तो महाराष्ट्र में ऑटो मोड में तालाबंदी हो जाएगी। टोपे ने कहा कि मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इसलिए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। सरकार की पहली प्राथमिकता संक्रमण को रोकने की है, ताकि मरीजों की संख्या न बढ़े।
मुंबई-पुणे में बढ़ रहे तेजी से मरीज
टोपे ने मुंबई-पुणे में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद कड़े प्रतिबन्ध लगाने के बारे में कहा कि इन शहरों में सकारात्मकता दर के अलावा बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता को देखते हुए सही फैसला लिया जाएगा।






