महाराष्ट्र में बेकाबू हो रहा कोरोना,9 हजार से ज्यादा नए मामले, अकेले मुंबई में…..

0
15

महाराष्ट्र दिनांक 1 जनवरी  (विशेष प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस बड़ी तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में वहां 9170 नए मामले आए हैं जबकि 7 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक छह ओमीक्रोन केस भी आए हैं। इसके साथ ही ओमीक्रोन का पूरा मामला 460 पहुंच गया है। इसके साथ ही माया नगरी मुंबई में भी कोरोना महामारी के सारे रिकॉर्ड टूटटे जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में देखें तो अकेले मुंबई में कोरोनावायरस के 6347 नए मामले आए हैं। मामलों में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन में चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र के कई मंत्रियों ने यह कहा है कि अब वक्त आ गया है कि लॉकडाउन पर विचार किया जा सके।

शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 8067 नए मामले आए थे। वहीं मुंबई में 5631 नए मामले आए थे। मुंबई के 10 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुके हैं जबकि 157 बिल्डिंगों को सील किया जा चुका है।

खबर यह भी है कि महाराष्ट्र के मंत्री के साथ-साथ कई विधायक कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं। कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए कई तरह की पाबंदियां जरूर लगाई गई है लेकिन नए साल के अवसर पर कई जगह भीड़ भाड़ देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here