महाराष्ट्र सरकार कोरोना की चपेट में,10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना संक्रमित

0
14

महाराष्ट्र दिनांक 1 जनवरी (विशेष प्रतिनिधि) 

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम लोगों के साथ महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। राज्य के 10 मंत्री कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं।

मंत्रियों के अलावा राज्य के 20 से अधिक विधायक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।’ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि अगर राज्य में इसी तरह से कोरोना के मरीज बढ़ते गए तो राज्य सरकार सूबे में और अधिक पाबंदियां लगा सकती है। बता दें कि महाराष्ट्र के नगर विकास राज्य मंत्री प्राजक्त तनपुरे, ट्राइबल डेवलपमेंट मिनिस्टर केसी पाडवी, शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, बालासाहेब थोराट और यशोमति ठाकुर समेत कुल 10 मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here