भारत में नए कोरोना मरीजों की संख्या में 43% की बढ़ोतरी,इतनी हुई मौत

0
13

भारत दिनांक 30 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)

Coronavirus India Updates: ओमिक्रॉन (Omicron) के खौफ के बीच देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के रोजाना आने वाले मामलों की संख्या में एक बार फिर से तेजी दिखाई दे रही है. पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,154 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जो बुधवार की तुलना में 43 फीसदी अधिक है. कल देश में 9 हजार से कुछ ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए थे. वहीं, पिछले 24 घंटे में 268 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है. अब तक कुल 4,80,860 मरीज जान गंवा चुके हैं.

इस बीच, ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़ने से चिंता और गहरा गई है. कोरोना के नए मामले बढ़ने से एक्टिव केस भी बढ़े हैं. फिलहाल, देश में 82,402 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. यह कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है. मौजूदा समय में रिकवरी रेट 98.38% है. केंद्रीय स्वास्थ्य के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 7,486 मरीज संक्रमण मुक्त यानी ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,42,58,778 लोग संक्रमण से उभरने में कामयाब हो चुके हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 1.10 प्रतिशत है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.76 प्रतिशत है.

देश में बीते 24 घंटे के दौरान 268 मरीजों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में 268 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है, जिसके बाद कोरोना से मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा 4,80,860 पहुंच चुका है.

भारत में कोरोना केसों में 43 फीसदी का उछाल, पिछले 24 घंटे में 13,154 नए मामले दर्ज

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के मामलों में जबरदस्‍त बढोतरी हुई है. कोरोना के मामलों में 43 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में 13,154 नए COVID-19 मामले दर्ज हुए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here