राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता सुप्रिया सुले कोरोना पॉजिटिव

0
12

महाराष्ट्र दिनांक 29 दिसंबर (प्रतिनिधि)

Supriya Sule Corona Positive: NCP सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले कोरोना संक्रमित मिले हैं. सुप्रिया सुले ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि कोरोना और उसका नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देशभर में फैलता जा रहा है. महाराष्ट्र में भी स्थिति फिर बिगड़ रही है. सुले से पहले महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ कोरोना संक्रमित मिली थीं.

अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए सुप्रिया ने लिखा, ‘सदानंद और मैं दोनों ने कोरोना का टेस्ट कराया था. हमारी रिपोर्ट पॉजिटिव है. कोई चिंता नहीं लेकिन हमारे संपर्क में आने वाले सभी लोग अपना कोरोना टेस्ट कराएं, यह एक विनम्र निवेदन है. सावधान रहें.

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here