भारत दिनांक 27 दिसंबर( विशेष प्रतिनिधि)
भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का तांडव लगातार जारी है। इस वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। यही कारण है कि कोविड (COVID-19) की इस जंग में भारत ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है।
देश में तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) शुरू हो रहा है। इसके लिए भी बच्चों को भी CoWIN प्लेटफॉर्म पर ही रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। यह रजिस्ट्रेशन एक जनवरी से शुरू होगा।
ज्ञात हो कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने कहा कि 1 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चे वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इसके लिए उन्हें CoWIN पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें 10वीं कक्षा की मार्कशीट लगानी पड़ेगी। उनका कहना है कि कई बच्चों के पास आधार या दूसरा आईडी अक्सर नहीं होता है इसलिए वह मार्कशीट लगा सकते है। मार्कशीट का विकल्प जोड़ा गया है।






