नागपुर दिनांक 23 दिसंबर (प्रतिनिधि)
ओमिक्रॉन के मामले में नागपुरवासियों के लिए चिंता बढ़ानेवाली खबर सामने आ रही है, ओमिक्रॉन इस नए कोरोना वैरियंट का नागपुर में दूसरा मरीज मिला है
21 वर्षीय युवक दुबई से लौटा था,उसकी कोरोना टेस्ट करने पर वह पॉजिटिव निकला था और ओमिक्रॉन की जांच के लिए उसके स्वैब भेजे थे जो पॉजिटिव निकले और यह युवक ओमिक्रॉन का नागपुर में दूसरा मरीज बन गया
इससे पहले 12 दिसंबर को पश्चिम अफ्रीका से नागपूर लौटे पुरुष में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी और वह ओमिक्रॉन का पहला मरीज था और इस मरीज ने जल्द ही ओमिक्रॉन पर मात कर दी थी






