सब्जी विक्रेताओं को लूटने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

0
9

नागपुर दिनांक 22 दिसंबर( शहर प्रतिनिधि)

सब्जी विक्रेताओं को लूटने के आरोप में सक्करदरा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद शमशाद उर्फ समीर अंसारी (19) कपिल नगर, अब्दुल अमन वसीम खान (19) पार्वती नगर, मोहम्मद दिलशाद मोहम्मद नाैशाद शेख (19) कपिल नगर निवासी हैं।एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

आरोपियों ने शराब और गांजे का शौक पूरा करने के लिए लूटपाट शुरू की। जो सब्जी विक्रेता तड़के कलमना और काटन मार्केट में आते हैं, वे इनके निशाने पर होते थे।

नंदनवन, लकड़गंज, कलमना और नंदनवन थाना क्षेत्र में इन्होंने घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के दोपहिया वाहन का नंबर बरामद किया। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया। दो अभी फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here