महाराष्ट्र दिनांक 21 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 11 नए मामले सामने आए, जिसके चलते यहां इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 65 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा, ”नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 11 और लोग कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं।” मुंबई हवाई अड्डे पर जांच के दौरान आठ लोग कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए जबकि नवी मुंबई, पिंपरी-चिंचवाड़ और उस्मानाबाद में एक-एक व्यक्ति में कोरोना के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि की गयी।
मुंबई में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 30 तक जा पहूंची है. 34 लोग अबतक रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं. महाराष्ट्र के कोरोना टास्क फोर्स ने आशंका जताई है कि फरवरी महीने में ओमिक्रॉन का संक्रमण अधिक तेजी से बढ़ेगा. यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने दी है.
टास्क फोर्स के अनुमान के मुताबिक महाराष्ट्र में फरवरी महीने में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में अचानक तेज बढ़ोत्तरी दिखाई देगी. ऐसे में ओमिक्रॉन को रोकने का सबसे सही तरीका कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करना है.






