भारत दिनांक 21 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)
कोरोना का डबल वेरिएंट (Covid Double Variant) सामने आया है, जिसे डेल्मिक्रॉन नाम दिया जा रहा है. ये नामकरण कोरोना के डेल्टा (Delta Variant) और ओमीक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) को मिलाकर किया गया है, क्योंकि इस वक्त भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दोनों ही वेरिएंट मिल रहे हैं.
अभी ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर राजधानी दिल्ली है और तीसरे नंबर पर तेलंगाना, चौथे नंबर पर कर्नाटक और पांचवें पर केरल है.
हालांकि इस बीच अच्छी खबर ये है कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने आज राज्य सभा में इसकी जानकारी दी.






