भारत दिनांक 21 दिसंबर( विशेष प्रतिनिधि)
आज यानी 21 दिसंबर 2021 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 5,326 नए मामले सामने आए हैं, 453 लोगों की जान गई है जबकि 8,043 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है।
पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में 3,170 की कमी आई है, जिससे सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर 79,097 पर पहुंच गया है। इस समय केरल में सबसे ज्यादा 29,396 मामले सक्रिय हैं वहीं महाराष्ट्र में 10,772, पश्चिम बंगाल में 7,474, तमिलनाडु में 7,172 और कर्नाटक में 7,103 मामले अभी भी सक्रिय हैं।
देश में अब तक कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 160 मामले सामने आ चुके हैं। गौरतलब है कि पहली बार 02 दिसंबर को कर्नाटक (19) में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आए थे। उसके बाद गुजरात (11), महाराष्ट्र (54), दिल्ली (24), राजस्थान (17), तेलंगाना (20), चंडीगढ़ (1), आंध्रप्रदेश (1), पश्चिम बंगाल (1), तमिलनाडु (1) और केरल (11) में भी ओमिक्रॉन वेरिएंट से जुड़े मामलों की पुष्टि हो चुकी है






