15 लाख की मशीनें चुराई,मामला दर्ज

0
11

नागपुर दिनांक 20 दिसंबर ( शहर प्रतिनिधि)

एमआईडीसी थानांतर्गत अज्ञात चोरों ने बंद पड़ी एक पैकेजिंग कंपनी के गेट का ताला तोड़कर अंदर से करीब 15 लाख रुपये की मशीनें चुरा ली.

जानकारी के अनुसार, विंग्स कॉम्प्लेक्स, छत्रपति चौक निवासी लक्ष्मीसिंह किशोरसिंह बैस (55) की एमआईडीसी परिसर में आदेश एल्युमिनियम रॉबर्स कोरोगेटेड बॉक्स पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी है.

यह कंपनी फरवरी से बंद है लेकिन अंदर पैकेजिंग की मशीनें थीं. इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने कंपनी के गेट का ताला तोडकर भीतर प्रवेश किया और करीब 15 लाख रुपये की मशीनें चोरी कर लीं.

यह जानकारी मिलते ही लक्ष्मीसिंह ने एमआईडीसी थाने में सूचना दी. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here