देर रात 4 कारे आपस में टकराई, क्रेन को बुलाया गया

0
10

रविवार रात करीब 9 बजे सिविल लाइन्स में शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के बंगले के सामने ही 4 कारें आपस में भिड़ गई. हालांकि किसी को चोट नहीं आई लेकिन रोड पर लंबा जाम जरूर लगा रहा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेडिज क्लब चौक से हाईकोर्ट चौक के बीच जापानीज गार्डन की ओर जाने वाले रास्ते पर यह हादसा हुआ. रात के समय और खाली रास्ता होने के कारण वाहन तेज गति में थे. ऐसे में एक अन्य कार को रास्ता देने के चक्कर में सबसे सामने वाली कार के चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया. इसके बाद पीछे से आ रही कार उससे भिड गया. इसके पीछे अन्य 2 कारें भी जो टकरा गई.

कारों के टकराने से हुई जोरदार आवाज ने सीपी बंगलों के सामने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी दौडे. मेन रोड होने के कारण आनन-फानन में क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त कारों को सदर थाने पहुंचाया गया और रास्ता शुरू किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here