35 बकायेदारों की बिजली काटी,जारी रहेगा अभियान

0
24

नागपुर दिनांक 18 दिसंबर( शहर प्रतिनिधि)

लंबे समय से बिजली बिल नहीं चुकाने वाले ग्राहकों पर महावितरण की ओर से लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है. शुक्रवार को भी तुलसीबाग उप विभाग ने तगड़े पुलिस बंदोबस्त के साथ बकायादारों के खिलाफ वसूली कार्रवाई की. इस दौरान कुल 35 ग्राहकों की बिजली काटी गई.

यह कार्रवाई तुलसीबाग, मांगपुरा, नवाबपुरा परिसर में की गई. 25 ग्राहकों पर 4.11 लाख रुपये बकाया था जिसके चलते अस्थायी रूप से बिजली खंडित करने की कार्रवाई की गई. वहीं ऐसे 11 ग्राहक जिन पर 3.50 लाख रुपये बकाया थे, पर स्थायी रूप से बिजली काटने की कार्रवाई महावितरण के दस्ते ने की.

जारी रहेगा अभियान

अभियान के दौरान कार्रवाई से बचने के लिए 43 बकायादारों ने 3.70 लाख रुपये तत्काल जमा किए. मुख्य अभियंता दोडके, कार्यकारी अभियंता महला के मार्गदर्शन में अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता तुलसीबाग, सहायक अभियंता महल, जूनी शुक्रवारी व जनमित्र व पुलिस की मदद से कार्रवाई की गई. तुलसीबाग के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता ने बिजली ग्राहकों से अपील की है कि किसी भी तरह की कड़ी कार्रवाई से बचने के लिए बकाया बिल का भुगतान तत्काल करें. अपने बिल की राशि नियमित जमा करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here