देश में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज,इतनी हुई मौत

0
8

भारत दिनांक 18 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)

भारत में आज कोविड-19 (Covid-19) के 7,145 नए मामले सामने आए हैं. जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 289 मरीजों की मौत हो गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के एक्टिव मरीज अब घटकर साढ़े 84 हजार रह गए हैं. मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 8,706 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,41,71,471 हो गई है.

देश में संक्रमण से अब तक 4,77,158 लोग दम तोड़ चुके हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 12,45,402 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 66,28,97,388 हो गया है.

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीज फिलहाल 84,565 हैं, जो कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है. मार्च 2020 से एक्टिव केस का यह आंकड़ा सबसे कम है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here