नागपूर दि 17 डिसेंबर (प्रतिनीधी ) :
नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या आज भी बढ़ी हुई दिखाई दे रही है, हालांकी कोरोना टेस्ट की संख्या कल के मुकाबले 500 से कम रही
आज शहर में नए मरीजों की संख्या में कल के मुकाबले स्थिर रही वही ग्रामीण से बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 3649 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 2855+ ग्रामीण 794) जिसमे 8 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 7+ ग्रामीण 0+ जिले के बाहर 1 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 18 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बड़ी कमी हुई,जिले में अब कुल 54 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 44,ग्रामीण में 9 और जिले के बाहर के 1 का समावेश है







