भारत दिनांक 17 डिसेंबर (विशेष प्रतिनिधी)
देश भर में इन दिनों कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लेकिन कोरोना संक्रमण (Covid-19) के कुल केस में गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 7,477 नए केस दर्ज किए गए हैं. जबकि इस दौरान 391 लोगों की मौत हुई. इससे एक दिन पहले 7,974 केस मिले थे. यानी संक्रमण की कुल संख्या में करीब 500 की गिरावट आई है. भारत में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 86,415 है. जबकि अब तक 3,41,62,765 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.
देश में कोरोना से अब तक 4,76,869 लोगों की मौत हुई है. इस बीच अच्छी खबर ये है कि कोरोना को मात देने के लिए देश भर में तेज़ी से वैक्सीनेशन का अभियान चलाया जा रहा है. अब तक कुल 1,35,99,96,267 वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है. उम्मीद की जा रही है कि 31 दिसंबर तक वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लोगों को मिल जाएगी.
महाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 877 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 66,46,938 हो गई. इसके अलावा 19 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,41,317 तक पहुंच गई है. राज्य में बुधवार को संक्रमण के 925 नए मामले सामने आए थे और 10 रोगियों की मौत हुई थी. बुलेटिन में कहा गया है कि दिनभर में कुल 632 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 64,95,249 तक पहुंच गई है। संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत है.






