भारत दिनांक 16 दिसंबर( विशेष प्रतिनिधि)
कोरोना के नए मामलों की रफ्तार बढ़कर 8 हजार के करीब पहुंच गई है वही मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है. सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 7,974 नए कोरोना केस आए और 343 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई.
जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 4006 मामले और 125 मौतें शामिल हैं. देश में 24 घंटे में 7,948 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 317 एक्टिव केस कम हो गए.
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 47 लाख 18 हजार 602 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 76 हजार 478 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 41 लाख 54 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.
देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या एक लाख से कम है. कुल 87 हजार 245 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.






