नागपूर दिनांक 14 डिसेंबर (शहर प्रतिनिधी)
क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा बजाजनगर थाना क्षेत्र में फैमिली सलून के नाम पर किये जा रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया.
यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि 2 युवतियों को छुड़ाया गया. गिरफ्तार आरोपी का नाम चूना भट्टी, अजनी निवासी रवि दशानन चौधरी बताया गया.
एसएसबी की पीआई कविता इसारकर को गुप्त सूचना मिली कि अजनी चौक स्थित भवानी चेंबर रेडीफाइन द प्रोफेशन फैमिली सलून में युवतियों को पैसों का लालच देकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है.
जानकारी मिलते ही सलून में एक पंटर को भेजा गया. सौदा तय होते ही पंटर ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया. कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 2 युवतियों को छुड़ा लिया.
सलून चलानेवाले और युवतियों को जबरन देह व्यापार में धकलने वाले रवि को गिरफ्तार कर लिया गया






