महाराष्ट्र दिनांक 11 डिसेंबर (विशेष प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 7 और केस मिले हैं मुंबई में तीन नए केस, पिंपरी चिंचवड़ में चार केस पाए गए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 17 हो गए हैं
महाराष्ट्र में मिले सात नए मामलों में से तीन मुंबई और चार पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) से हैं। पुणे में पाए गए संक्रमित सभी भारतीय मूल की नाइजीरिया से आई तीन महिलाओं के संपर्क में आए थे। तीनों महिलाओं में पहले ओमिक्रोन के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पुणे जिले में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची समेत महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सात नए मामले सामने आए हैं। यह बच्ची ओमिक्रोन से संक्रमित देश की सबसे कम उम्र की मरीज हो सकती है। गुजरात में भी ओमिक्रोन के दो नए मामले सामने आए हैं।
मुंबई :चार ने ले ली थी वैक्सीन की सभी डोज
बीएमसी के मुताबिक मुंबई के तीनों मरीज हाल ही में क्रमशः तंजानिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका-नैरोबी से आए थे। इन सक्रमितों की उम्र 48, 25 और 37 वर्ष है। सभी पुरुष हैं। इनमें से एक घनी आबादी वाले धारावी इलाके का निवासी है। हाल में तंजानिया से लौटा यह 49 वर्षीय व्यक्ति एक मौलवी है। वह सिम्टोमेटिक था। अन्य लोगों के साथ घुलने-मिलने से पहले उसे पृथक कर दिया गया। सात नए मरीजों में से चार ने वैक्सीन की सभी डोज ले ली थी।






